मदर्स प्राइड स्कूल पटौदी में विंटर कार्निवाल और गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन
मदर्स प्राइड स्कूल पटौदी में विंटर कार्निवाल और गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन
पटौदी के मदर्स प्राइड स्कूल ने अपने विंटर कार्निवाल और गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा और मनोरंजन का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। स्कूल के चेयरमैन श्री शिवकुमार गुप्ता (Ex. chairman HailyMandi) निदेशक श्री अमित गुप्ता, और प्रबंध समिति की सदस्य श्रीमती दीपांशी गुप्ता के साथ विद्यालय की कॉर्डिनेटर श्रीमती रीना जौहरी व रागिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यार्थी नेतृत्व में छात्र संघ अध्यक्ष सक्षम सैनी और छात्रा संघ अध्यक्ष मोक्षिका द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में श्री शिव कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कार्निवाल की शुरुआत की।
कार्यक्रम में यंगइंटरप्रोन्योर, रोबोटिक इंजीनियर, कंटेंट डेवलपर, साइंटिफिक इनोवेटर , मैथ एंड साइंस एक्टीविटीज, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मॉडल , मनोरंजक खेल, पर्यावरण और समाजिक जागरूकता के साथ DIY zones जैसे विभिन्न स्टॉल लगाए गए साथ ही आकर्षक नृत्य ने समारोह में चार चाँद लगा दिया ।
.jpeg)
मदर्स प्राइड स्कूल के बच्चों ने इतनी कम आयु में वेबसाइट डिजाइन कर एवं विभिन्न कम्पनियों के लिए डेवलप कर अन्य कंपनियों के साथ टाइयप्स का भी आकर्षक प्रदर्शन किया, यह विद्यालय के द्वारा प्रदान की गई वोकेशनल कोर्सेज में कोडिंग सिखाए जाने के कारण संभव हो सका ।
Labels: Activities, Best CBSE School in Pataudi, cbse, मदर्स प्राइड स्कूल पटौदी



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home